गृह प्रतिष्ठा पूजा अनुष्ठान
जब हम अपने घर का निर्माण करने लगते हैं तो सर्वप्रथम उचित भूमि का चयन कर भूमि का पूजन करते हैं। गृह निर्माण से पूर्व वास्तु, सर्प, कश्यप, पंचदेव सहित शीलादि का पूजन करते हैं, फिर गृह निर्माण कार्य सम्पन हो जाने के बाद गृह में वास करने से पूर्व गृह प्रतिष्ठा पूजा अनुष्ठान करते हैं। वास्तु सहित कई देवी-देवताओं का पूजन, जप, हवन आदि कर गृह प्रवेश का कार्य सम्पन करते हैं। माना जाता है कि गृह प्रतिष्ठा कार्य किए बिना गृह में निवास करना उचित नहीं है। ऐसे घरों में विशेष रूप से वास्तु दोष उपजता रहता है, जिसके कारण घर में सभी प्रकार के सुविधा रहते हुए भी अनेक प्रकार के बाधाओं और दु:खों का सामना करना परता है। कहा जाता है कि बिना प्रतिष्ठित किए घर में निवास करने से अनेक प्रकार के कलह भी उत्पन होते रहते हैं। ऐसे घर में बरकत नहीं के बराबर होता है। परिवार अशांत सा बना रहता है। गृह निर्माण के पश्चात एक अच्छे जानकार विद्वानों से विधिवत गृह प्रतिष्ठा पूजा अनुष्ठान जरूर करवा लेनी चाहिए। विशेष जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।